.
.
uttar pradesh meerut cylinder burst in a house in saharanpur and two women injured
(पढ़ें और देखें सिर्फ पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Shocking न्यूज़ सहारनपुर : यूपी में सहारनपुर के मानकमऊ क्षेत्र स्थित चंद्रविहार कॉलोनी में शनिवार को एक बड़ी घटना हो गई / यहां एक मकान में रखे पटाखों में आग लग गई / इससे घर में रखे सिलिंडर में जोरदार धमाका हुआ / वहीं हादसे में दो महिलाएं बुरी तरह झुलस गई / दोनों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है / जहां इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है /
.
.
बता दें कि यह हादसा आज सुबह खाना बनाते समय हुआ / जिससे घर मे रखे सिलिंडर में जोरदार धमाका हुआ / हादसे में घर में मौजूद सावित्री (45 वर्ष) सहित दो महिलाएं बुरी तरह झुलस गई / अस्पताल में इलाज के दौरान सावित्री की मौत हो गई /
.
.
बताया जा रहा है कि धमाका इतना तेज था कि पड़ोसियों के मकानों के खिड़की व दरवाजों के शीशे भी टूट गए / उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पूरी जानकारी ली / पुलिस जांच में जुटी हुई है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
uttar pradesh meerut cylinder burst in a house in saharanpur and two women injured






































