.
.
rajasthan nagaur confronting tanker and trailer in nagaur fire in vehicles three people burnt alive
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ राजस्थान : नागौर जिले में सोमवार को सुबह हुए सड़क हादसे में तीन लोग जिंदा जल गए / केमिकल से भरे टैंकर और ट्रेलर में भिड़ंत के बाद लगी आग से दोनों वाहनों के चालकों और एक खलासी को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिल पाया और वे जिंदा जल गए / मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है /
.
.
जानकारी के अनुसार हादसा नागौर सदर थाना इलाके में हाईवे नंबर 65 पर नागौर-खींवसर के बीच हुआ / वहां भाकरोद गांव के पास केमिकल से भरे टैंकर व ट्रेलर के बीच में भीषण भिड़ंत हो गई. टैंकर में केमिकल भरा होने के कारण उसमें आग लग गई /
.
.
टक्कर के कारण दोनों वाहन एक दूसरे में फंस गए / इससे दोनों वाहनों के चालक व खलासी बाहर ही नहीं निकल पाए / देखते ही देखते आग ने दोनों वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनके चालक व खलासी तीनों वहीं जिंदा जल गए / सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों तरफ का ट्रैफिक बंद करवाया /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
rajasthan nagaur confronting tanker and trailer in nagaur fire in vehicles three people burnt alive






































