.
.
PTB News “धार्मिक” astrology vastu vastu tips for pooja ghar in house
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ धार्मिक : घर पर पूजाघर का स्थान सबसे अहम होता है / घर का यही वह हिस्सा होता है जहां से सबसे ज्यादा शांति और ऊर्जा प्राप्ति होती है / दिन की अच्छी शुरुआत और शुभ कार्यो के लिए पूजा घर को बनवाते समय और पूजा करते वक्त कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए ताकि हमारे जीवन में सुख-समृद्धि आ सके / पूजा घर वास्तु नियमों के अनुसार होना चाहिए अन्यथा गलत दिशा में की गई पूजा से लाभ होने की बजाय आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है /
.
पूजाघर की दिशा :—
घर पर पूजाघर की दिशा विशेष महत्व होता है / वास्तु के अनुसार पूजा घर की सबसे अच्छी दिशा ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व की दिशा मानी जाती है /
.
पूजा करने की दिशा:–
पूजा करते वक्त मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर करना चाहिए / वास्तु में कहा गया है कि धन प्राप्ति के लिए उत्तर दिशा एवं ज्ञान प्राप्ति के लिए पूर्व दिशा की ओर मुख करके की गई पूजा चमत्कारिक लाभ देती है /
.
पूजा स्थल पर जरूर करें ये काम:—
पूजा स्थल में सुबह-शाम नियमित रूप से दीपक जलाना एवं शंख जरूर रखना चाहिए / ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होकर परिवार में सुख-सौहार्द का वातावरण बनेगा /
.
यहां पर ना बनाए पूजा घर:—
पूजाघर कभी भी बाथरूम के आसपास नहीं बनवाना चाहिए और ना ही सीढ़ियों के नीचे या स्टोर रूम में होना चाहिए /
.
पूजा घर में ना रखें ऐसी मूर्तियां:–
पूजा घर में कभी भी किसी भगवान की खंडित मूर्ति नहीं रखनी चाहिए / इसके अलावा एक ही भगवान की कई मूर्तियां भी नहीं होनी चाहिए /
पूजा घर में ना रखें ऐसी चीजें:—
पूजाघर में केवल भगवान की मूर्तियां और पूजा साम्रगी ही रखनी चाहिए / कभी भी इस स्थान पर मंहगी चीजों को छिपाकर नहीं रखना चाहिए /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB News “धार्मिक” astrology vastu vastu tips for pooja ghar in house






































