.
.
.
PTB Big Political News Punjab capton amarinder Singh urges letter to pm modi
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व को राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस के रूप में घोषित करने का आग्रह किया है / एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी / एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, सिंह ने मोदी को एक पत्र लिखकर इस शुभ दिन को राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस के रूप में घोषित करने का आग्रह किया जिससे लोगों को फिर से गुरु नानक देव के प्यार, दया और सहिष्णुता का संदेश दिया जा सके /
.
.
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिखों के पहले गुरु की शिक्षाएं आज भी उतनी प्रासंगिक हैं जितनी उस समय थीं / इसलिए गुरु नानक देव को श्रद्धांजलि देने के लिए 12 नवंबर को होने वाले उनके 550वें प्रकाश उत्सव को राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस के रूप में घोषित किया जाना चाहिए / उन्होंने यह भी कहा कि गुरु नानक जयंती इसके बाद हर वर्ष इसी तरह (राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस के रूप में) मनाई जाए /
.
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Political News Punjab capton amarinder Singh urges letter to pm modi






































