.
.
PTB News Yoga and Meditation Session for the resident scholars
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय के छात्रावास में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के योग्यात्मक दिशा-निर्देशन अधीन छात्राओं के लिए योग एवं मेडिटेशन सैशन का आयोजन किया गया / श्रीमती सुनीता धवन एवं श्रीमती मीनाक्षी स्याल छात्रावास कोआर्डिनेटर द्वारा विशेषज्ञ श्रीमती बिन्दु कोहली (सहायक प्रोफेसर, कॉस्मेटॉलिजी) का स्वागत किया गया / श्रीमती कोहली ने छात्राओं को मानव जीवन में योग एवं मेडिटेशन के महत्व के बारे में बताया /
.
.
उन्होंने कहा कि योग व मेडिटेशन छात्राओं को उनकी पढ़ाई पर ध्यान केन्द्रित करने में मदद करता है / उन्होंने स्वयं के साथ समय व्यतीत करने पर भी जोर दिया / उन्होंने छात्राओं को विभिन्न प्रकार के आसनों से भी अवगत करवाया / छात्राओं ने मेडिटेशन सैशन में अत्यधिक रुचि ली /
.
.
प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी ने छात्राओं को अपने रोजमर्रा के जीवन को सुखद एवं स्वस्थ बनाने के लिए योग व मेडिटेशन अपनाने हेतु प्रेरित किया / उन्होंने कहा कि इसी संदर्भ में संस्था के छात्रावास व्यायाम के लिए मल्टीजिम भी उपलब्ध है / मंच का संचालन सुश्री सिम्मी गर्ग (सहायक प्रोफैसर, फिजिक्स) ने किया / इस अवसर पर डॉ. जीवन देवी (सहायक प्रोफैसर, राजनीति शास्त्र) एवं श्रीमती वीना, श्रीमती किरण (छात्रावास वार्डन) सुश्री रीतिका, सुश्री रेखा भी उपस्थित रहे /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB News Yoga and Meditation Session for the resident scholars






































