.
.
kunwar pranav singh champion expelled from bjp after video goes viral
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ नई दिल्ली : उत्तराखंड से विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन को बीजेपी ने पार्टी से निकाल दिया गया है / इससे पहले उन्हें स्थायी तौर पर निलंबित किया गया था / चैम्पियन पर यह कार्रवाई उस वीडियो के वारल होने के बाद हुई, जिसमें वह हाथों में रिवॉल्वर लेकर नाचते दिख रहे हैं / वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी के लिए असहज स्थिति पैदा हो गई थी / पार्टी ने प्रणन सिंह चैम्पियन को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था /
.
.
बीजेपी के उत्तराखंड प्रभारी श्याम जाजू ने मीडिया को बताया कि इस मामले में सवाल दबाव का नहीं है, सवाल कार्य पद्धति का है / नेताओं को सार्वजनिक जीवन जीना सीखना चाहिए / इस एक्शन से हम संदेश देना चाहते हैं कि पार्टी में ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं का जाएंगी / उनका निलंबन चल रहा था, जब ये वाला विषय आया तब हमने बर्खास्त करने की संस्तुति की थी /
.
वायरल हुए वीडियो में उत्तराखंड के खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन के हाथों में दो रिवॉल्वर है और वो बॉलीवुड के गाने पर नाचते दिख रहे हैं / इतना ही नहीं उनके हाथों में बीच-बीच में कार्बाइन भी नजर आती है / वीडियो में वह गिलास से शराब पीते दिख रहे हैं, जबकि उनके मित्र उनके लिए तालियां बजाते दिख रहे हैं /
.
आपको बता दें कि बीजेपी ने पिछले महीने ही चैम्पियन को अनुशासनहीनता के एक मामले में तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया था / पार्टी के उपाध्यक्ष श्याम जाजू के मुताबिक बीजेपी अपने सिद्धांतों से कभी भी समझौता नहीं करती है / प्रणव सिंह चैम्पियन और विवादों का पुराना रिश्ता है / इससे कुछ महीने पहले भी वह बीजेपी के झबरेड़ा से विधायक देशराज कर्णवाल के साथ वाकयुद्ध और उन्हें कुश्ती लड़ने की चुनौती देने को लेकर सुर्खियों में रहे थे / चैम्पियन उन कांग्रेस विधायकों में शामिल थे जिन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ बगावत की थी और 2016 में बीजेपी में शामिल हो गए थे /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
kunwar pranav singh champion expelled from bjp after video goes viral

































