.
.
Fatehabad wow it is called luck a 90 year old elder became a millionaire
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Shocking न्यूज़ फतेहाबाद / टोहाना : कहते हैं किस्मत कब करवट बदल ले इसका कोई अता-पता नहीं है, लेकिन जब किस्मत करवट बदलती है तो राजा को रंक और रंक को राजा बना देती है / ऐसी ही किस्मत के धनी एक 90 साल के बुजुर्ग की किस्मत ऐसी चमकी कि वह करोड़पति बन गया / बुजुर्ग के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया और इनकी किस्मत की चर्चा मोहल्ले में ही नहीं बल्कि हरियाणा और पंजाब राज्यों में भी हो रही है /
.
.
दरअसल, हरियाणा के जिला फतेहाबाद के कस्बा टोहाना के रहने 90 वर्षी वाले बुजुर्ग सरदार बलवंत सिंह का एक बार पंजाब जाना हुआ, वहां उन्होंन लाटरी की तीन टिकटें खरीद ली / बलवंत सिंह किस्मत के इतने धनी कि जब लॉटरी खोली गई तो तीनों टिकटें पर उनकी लॉटरी लग गई, जिसका इनाम डेढ़ करोड़ के आस-पास है /
.
.
सरदार बलवंत सिंह सत्तर के दशक में टोहाना की पालिका के प्रधान रहे चुके हैं, वे पूर्व कृषि मंत्री सरदार परमवीर सिंह के रिश्ते में चाचा भी लगते हैं / फिलहाल, वे टोहाना स्थित अपने घर पर ही रह रहे हैं / उनके बेटे जगरूप सिंह ने बताया कि उनके पिता पंजाब गए थे, तभी उन्होनें लाटरी खरीदी क्योंकि वे लाटरी खरीदा करते रहते हैं /
.
.
लाटरी लगने का श्रेय उनके पिता के द्वारा किए गए दान व पुण्य के कार्य को देते हैं / जगरूप सिंह ने बताया कि उनके पिता हमेशा ही दीन-दुखियों की मदद करते रहे हैं, इसलिए भगवान ने उन्हें यह फल दिया है / वहीं बलवंत सिंह की लॉटरी निकलने पर प्रदेश भर से उन्हें बधाई देने वालों के फोन लगातार आ रहे हैं /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Fatehabad wow it is called luck a 90 year old elder became a millionaire






































