.
.
KMV Collegiate School organizes Erudition Exhibition
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News शिक्षा : के.एम.वी. कालजीएट सीनियर सैकंडरी स्कूल, जालंधर के कंप्यूटर साईंस विभाग के द्वारा एरुडीशन एगकाीबीशन का आयोजन किया गया / तकनीक पर आधारित सिस्टम के साथ संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी प्रदान करने के मकसद के साथ आयोजित हुई इस प्रदर्शनी में 10+1 तथा 10+2 की 110 छात्राओं ने पूरे जोश एवं उत्साह से भाग लेते हुए इनफारमेशन टैक्नोलॉजी के क्षेत्र से संबंधित विभिन्न चार्ट और माडल्स और चार्ट पेश किए /
.
इस प्रदर्शनी के अंतर्गत छात्राओं ने डिजिटल इंडिया सोशल मीडिया ग्रीन कंप्यूटिंग, ई-कामर्स, ई गर्वनैंस, कामन नैटवर्किंग आदि विषयों पर अपनी प्रस्तुति दी / डिजीटल इंडिया और सोशल मीडिया के माडल्स को काफी सराहा गया / विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने छात्राओं द्वारा तैयार किए गए माडल्स एवं चार्टस का जायका लेते हुए इनकी सराहना की और साथ ही विजेता छात्राओं को ईनाम प्रदान किए /
.
.
माडल मेकिंग में जसप्रीत, नवप्रीत, अशविंदर, हरमनप्रीत और अमनप्रीत पहले स्थान पर रही जबकि आदिति राय शर्मा दूसरे और दिशा एवं जिनशिखा तीसरे स्थान पर रही / राजमेल, सानिया, मेघदीप और सुखनंदन को हौंसला अफजाई पुरस्कार प्रदान किया गया / चार्ट मेकिंग में आदिति राय शर्मा पहले, भवलीन दूसरे और मन्नत तीसरे स्थान पर रही /
.
इसके साथ ही तेजिंदर और राविया को हौंसला अफजाई पुरस्कार प्रदान किया गया / श्रीमति वीणा दीपक, कोआर्डीनेटर के.एम.वी. कालजिएट स्कूल, श्रीमति सुमन खुराना, अध्यक्षा, कंप्यूटर साईंस विभाग और कालजीएट स्कूल के अन्य अध्यापक इस अवसर पर उपस्थित रहे /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
KMV Collegiate School organizes Erudition Exhibition


































