.
.
KMV Celebrates National Senior Citizens Day
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ ‘शिक्षा’ : भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय आटोनॉमस कालेज एवं देश के नंबर 1 कालेज की रैकिंग प्राप्त (इंडिया टूडे द्वारा विभिन्न श्रेणियों में प्राप्त) में आज दूसरे सीनियर सिटीकान दिवस के मौके पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में आजीवन अपनी उल्लेखनीय सेवाएं प्रदान करने वाले सीनियर सिटीजन्स को विशेष रुप से आमंत्रित किया गया / शिक्षा, चिकित्सा, प्रशासन, समाज सेवा एवं अन्य क्षेत्रों से संबंधित समाज के इन वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति से सम्मानित कन्या महाविद्यालय के देवराज सभागार में विद्यालय की प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने सभी अतिथियों का अभिनंदन एवं स्वागत किया /
.
.
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की धरोहर है जो अपने व्यापक अनुभव से युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करते हुए एक बेहतर समाज के निर्माण में अप्रत्यक्ष योगदान देते रहे हैं / उन्होंने इस अवसर पर मौजूद सभी छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें अपने परिवार एवं सामाजिक दायरे में उनके संपर्क में आने वाले वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करना चाहिए और उनकी संगति में बैठकर उनके जीवन अनुभव से सीख लेनी चाहिए / उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर अनेक मनमोहक और कलात्मक संगीत एवं नृत्य प्रस्तुतियों ने समां बांधा /

जालंधर की सुप्रसिद्ध गाइनोकॉलेजिस्ट तथा के.एम.वी. मैनेजिंग कमेटी की वाईस प्रैसीडैंट माननीया डा. सुष्मा चावला ने भी इस कार्यक्रम में बतौर सीनियर सिटीजन विशेष उपस्थिति दर्ज की / सौन्दर्य, बुद्धिमता और उर्जा की प्रतिरूप डा. सुषमा चावला ने अपनी नृत्य प्रस्तुति से सबका मन जीत लिया / इंडियन आईडल कार्यक्रम के प्रतियोगी किरणजीत ने गीत प्रस्तुत किया / विद्यालय की छात्राओं ने सीनियर सिटीकान्स के सम्मान में नृत्य प्रस्तुत किया / सीनियर सिटीजन्स ने बहुत उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लेते हुए स्टेज पर कैट वॉक की /
.
.
इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित इंटरनैशनल मोटीवेशनल स्पीकर श्री सिमरजीत सिंह ने अपने संबोधन में रिश्तों और संबंधों में आत्मीयता को व्यक्ति के जीवन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि जीवन की किसी भी दौड़ में रिश्ते और उनके बीच का प्रेम पिछडऩा नहीं चाहिए / हम सभी को चाहें हम उम्र के किसी भी दौर में क्यों न हों अपने परिवार, अपने माता-पिता, सन्तान, और अन्य संबंधों को समय रहते समय देना चाहिए क्योंकि समय गुकारने के बाद पछतावा मन में रह जाता है और अपने कत्र्तव्यों को पूरा न कर पाने की कचोट आजीवन मन में ही बनी रहती है /

इसके इलावा गायक सारंग विक्की की मनमोहक गायकी ने खूब समां बांधा। इस कार्यक्रम का आयोजन फ्लाई उड़ान किांदगी की ट्रस्ट के सहयोग के साथ किया गया / कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने कार्यक्रम की संयोजिका डा. मधुमीत तथा उनके सहयोगी मंडल को मुबारकबाद दी /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
KMV Celebrates National Senior Citizens Day


































