.
.
Punjab villages of punjab severely affected by floods
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के 300 गांव सतलुज नदी में आई बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं / इनमें से अधिकांश रोपड़, जालंधर और फिरोजपुर जिलों में हैं / बाढ़ से हजारों एकड़ फसल नष्ट हो गई है और हजारों ग्रामीणों को छत पर सोने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है / ग्रामीणों को भोजन और पानी की आपूर्ति के लिए बुधवार को अधिकारियों ने हेलीकॉप्टरों का इंतजाम किया / रोपड़ जिला प्रशासन ने गुरुवार तक सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया है /
.
.
सरकार ने राज्य में मौजूदा बाढ़ की स्थिति को प्राकृतिक आपदा घोषित किया है / मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को वित्तीय आयुक्त से आधिकारिक तौर पर गांवों में प्राकृतिक आपदा घोषित करने के निर्देश दिए / उन्होंने प्रभावित लोगों को उनके नुकसान की भरपाई के लिए बीमा कंपनियों से दावा करने संबंधी सुविधा प्रदान करने के लिए निर्देश जारी किए /
.
.
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग से संबंधित उपायुक्तों के माध्यम से करीब 100 करोड़ रुपये के लंबित राहत कोष को भी तुरंत जारी करने को कहा / राज्य ड्रेनेज विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि ब्यास और रावी नदियों की स्थिति नियंत्रण में हैं, जबकि सतलुज नदी से सटे इलाकों में खतरा बना हुआ है / प्रभावित लोगों को मदद मुहैया कराने के लिए भारतीय सेना की खाद्य राहत टीमें पंजाब और हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों में बचाव अभियान चला रही हैं / एक अधिकारी ने कहा कि 60 से 70 लोगों की अलग-अलग टीमें मिरथल (पठानकोट), दीनानगर (गुरदासपुर), फिल्लौर, नकोदर, जालंधर के शाहकोट सहित हरियाणा के करनाल के पास जरूरी उपकरणों के साथ तैनात की गई हैं /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Punjab villages of punjab severely affected by floods


































