.
.
chandigarh objection on broadcasting ram siya ke luv kush case on colors channel md writer director
चैनल के एमडी, लेखक व डायरेक्टर पर केस दर्ज,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ फिरोजपुर : पंजाब में ‘राम-सिया के लव कुश’ धारावाहिक के प्रसारण के विरोधस्वरूप प्रदेश बंद करने के बाद अब बड़ी कार्रवाई की गई है / फिरोजपुर में थाना सिटी पुलिस ने टीवी चैनल कलर्स के एमडी, सीरियल के लेखक और सीरियल के डायरेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है /
.
.
पुलिस को दी गई शिकायत में श्याम लाल सुंदर निवासी भारत नगर ने कहा कि टीवी चैनल पर इन दिनों यह सीरियल प्रसारित हो रहा है / इसमें सीरियल के लेखक व डायरेक्टर सिद्धार्थ तिवारी भगवान वाल्मीकि के चरित्र संबंधी गलत बातें पेश कर रहे हैं / ऐसा करके इतिहास से छेड़छाड़ की जा रही है। इससे वाल्मीकि समुदाय की आस्था को ठेस पहुंची है /
.
निजी टीवी चैनल पर प्रसारित किए जा रहे सीरियल ‘राम-सिया के लव कुश’ में भगवान वाल्मीकि महाराज की जीवनी को तोड़ मरोड़ कर पेश करने के मामले में वाल्मीकि समुदाय का पंजाब बंद रहा / बंद का सबसे ज्यादा असर जालंधर, अमृतसर व तरनतारन में दिखा। अमृतसर में आंदोलनकारियों ने शताब्दी को रोका / फिरोजपुर रेल मंडल में आंदोलन के चलते 10 ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा / नकोदर में दुकान बंद करवाने के दौरान एक युवक को गोली मार दी गई /
.
मुख्यमंत्री कै. अमरिंदर सिंह ने शनिवार रात को सभी जिला उपायुक्तों को सीरियल के प्रसारण पर तुरंत रोक लगाने का आदेश दिया / उन्होंने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर सीरियल के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की / भगवान वाल्मीकि टाइगर फोर्स ऑल इंडिया एक्शन कमेटी व श्री गुरु रविदास टाइगर फोर्स ने पंजाब बंद का आह्वान किया था / अमृतसर में बंद को सफल बनाने के लिए वाल्मीकि संगठनों के सदस्य हाथों में तेजधार हथियार लिए पूरे शहर की दुकानों को बंद करवाते नजर आए / भंडारी पुल पर वाल्मीकि संगठनों ने धरना दिया /
.
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
chandigarh objection on broadcasting ram siya ke luv kush case on colors channel md writer director


































