.
.
Sikh organizations came out in support of the shopkeeper who shot in Nakodar Punjab will be closed on September 11
अगर सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो इस दिन होगा पंजाब बंद,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big City न्यूज़ जालंधर / नकोदर : बीते दिनों पंजाब बंद के दौरान नकोदर में एक दुकानदार द्वारा प्रदर्शनकारी पर गोली चलाने के मामले में सिख संगठन दुकानदार के समर्थन में उतर आए हैं / इस दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी तथा सिख तालमेल कमेटी के सदस्यों ने नकोदर थाने के बाहर धरना लगाकर दुकानदार पर दर्ज किए गए पर्चे को रद करने की मांग रखी /
.
.
टीवी चैनल पर प्रसारित किए जा रहे सीरियल ‘राम सिया के लव कुश’ में भगवान वाल्मीकि महाराज के जीवन को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत करने के विरोध में सात सितंबर को पंजाब बंद की कॉल की दी गई थी / इस बीच नकोदर में दुकानें बंद करवा रहे एक प्रदर्शनकारी पर दुकानदार ने गोली चला दी थी /
.
पुलिस ने दुकानदार पर पर्चा दर्ज कर दिया था / वहीं श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी के प्रमुख सुखजीत सिंह खोसा तथा सिख तालमेल कमेटी से हरपाल सिंह चड्ढा, सतपाल सिंह सिद्दकी व गुरजीत सिंह सतनामियां ने कहा कि उक्त दुकानदार ने आत्मरक्षा के लिए ही रिवॉल्वर का इस्तेमाल किया था / उन्होंने इस दौरान कहा कि अगर भीड़ के बीच अगर दुकानदार के ऊपर जानलेवा हमला हो जाता तो उसका जिम्मेदार कौन था / इसके साथ ही उन्होंने बंद के दौरान उग्र प्रदर्शन करने वालों पर मामला दर्ज करने की मांग रखी /
.
उन्होंने कहा कि अगर दो दिनों के भीतर उनकी मांग न मानी गई तो वह संघर्ष को विवश होंगे और वह मजबूरन 11 सितंबर को पंजाब बंद कर अपना रोष प्रदर्शन करेंगे / इस अवसर पर उनके साथ बलदेव सिंह मिट्ठू बस्ती, जतिंदर सिंह मझैल, हरजोत सिंह लक्की, हरप्रीत सिंह रोबिन, सन्नी ऑबराय, जतिंदर सिंह कोहली व अन्य उपस्थित रहे /
.
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Sikh organizations came out in support of the shopkeeper who shot in Nakodar Punjab will be closed on September 11


































