.
National emergency landing of indigo aircraft due to engine fire Delhi Goa Airport
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ दिल्ली : दिल्ली जाने वाले ‘इंडिगो’ के एक विमान के इंजन में बीच रास्ते में कुछ तकनीकी गड़बड़ी पैदा हो गई जिसके बाद उसे गोवा हवाईअड्डे लौटकर आपात स्थिति में उतरना पड़ा / इस विमान ने गोवा से उड़ान भरी थी, जिसमें गोवा के ऊर्जा मंत्री नीलेश काबराल भी सवार थे /
..
काबराल ने बताया कि विमान के इंजन में आग लग गई जिसके बाद विमान को हवाईअड्डे लौटना पड़ा / नागर विमानन महानिदेशालय ने मामले की जांच आरंभ कर दी है / विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा कि गोवा से 29 सितंबर को दिल्ली जा रही इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई336 को इंजन में तकनीकी गड़बड़ी के कारण गोवा लौटना पड़ा /
. .विमानन कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि तय मानक परिचालन प्रक्रियाओं के अनुसार हमारे चालक ने जांच के लिए विमान को गोवा में उतारा / सभी यात्रियों को दिल्ली जाने वाली अन्य उड़ानों से गंतव्य स्थल भेजा गया, हालांकि काबराल ने कहा कि विमान के इंजन में आग लगने के बाद उसे वापस लौटना पड़ा / वह बाद में किसी अन्य विमान से दिल्ली गए / एक वरिष्ठ डीजीसीए अधिकारी ने कहा कि नागर विमानन महानिदेशालय ने इंडिगो गोवा-दिल्ली उड़ान घटना की जांच आरंभ कर दी है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
National emergency landing of indigo aircraft due to engine fire Delhi Goa Airport




































