.
delhi bjp leader poster shows delhi cm arvind kejriwal as ravana mansoravar park metro station
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ दिल्ली : देश भर में जहां एक तरफ धूम धाम से दशहरा (Dussehra) मनाया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ इस मौके पर भाजपा (BJP) नेता द्वारा लगाया गया एक पोस्टर (Poster) विवादों के घेरे में आ गया है / दरअसल दिल्ली में मानसरोवर पार्क मेट्रो स्टेशन (Mansarovar Park Metro Station) के पास लगाए गए एक पोस्टर में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) को रावण (Ravana) की भूमिका में दिखाया गया है /
..
भाजपा की स्थानीय नेता सनरिका शर्मा झा द्वारा लगवाए गए इस विवादित पोस्टर में सीएम केजरीवाल को रावण की भूमिका में दिखाते हुए उसमें दस सिरों को आप नेताओं की तस्वीर के साथ दिखाया गया है / जिसमें उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की तस्वीर भी शामिल है / वहीं इस पोस्टर के साथ टाइटल लिखा गया है कि अहंकारी एवं मक्कार का अंत निश्चित /
.इस विवादित पोस्टर में सीएम केजरीवाल को रावण की भूमिका में दिखाते हुए उसमें दस सिरों को आप नेताओं की तस्वीर के साथ दिखाया गया है / वहीं दिल्ली में द्वारका सेक्टर 10 में रामलीला में 107 फुट का रावण बनाया गया है / जिसका दहन, आज शाम पीएम मोदी तीर चलाकर करेंगे / यहां पर रावण दहन देखने आने के लिए सारे ही इंट्री गेट्स पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं / यह भी बता दें कि सभी इंट्री गेट्स को इंडिया गेट (India Gate) की तर्ज पर बनाया गया है /
.आपको बता दें कि आयोजनकर्ताओं ने बताया है कि वे चार सालों से द्वारका सेक्टर 10 की रामलीला में आने के लिए निवेदन कर रहे थे / आयोजकों ने जानकारी दी है कि हर साल 70 हजार लोग इस ग्राउंड में रावणदहन देखने आते थे / इस बार ग्राउंड में 1 लाख लोगों के आने की उम्मीद है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
delhi bjp leader poster shows delhi cm arvind kejriwal as ravana mansoravar park metro station




































