.
srpf constable shot himself in raj bhavan maharashtra mumbai
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ महाराष्ट्र : महाराष्ट्र (Maharashtra) के राजभवन में तैनात राज्य रिजर्व पुलिस बल (SRPF) के एक कांस्टेबल (Constable) ने खुद को अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर गोली मार ली / एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि कान्स्टेबल ने सोमवार की शाम को खुद को गोली मारी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहां उनका इलाज जारी है /
..
पुलिस अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल निवास पर तैनात एसआरपीएफ की 16वीं कोल्हापुर डिवीजन के कांस्टेबल दीपक चव्हाण ने सर्वेंट क्वार्टर में अपने चेहरे पर गोली मार ली / अधिकारी ने बताया कि सोमवार को कांस्टेबल का साप्ताहिक अवकाश था /
..
पुलिस अधिकारी ने कहा कि चव्हाण को पहले एलिजाबेथ अस्पताल ले जाया गया लेकिन बाद में उन्हें बॉम्बे अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया / बॉम्बे अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में उनका इलाज किया जा रहा है / अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार यह संदेह है कि पारिवारिक समस्याओं के कारण कांस्टेबल ने यह कदम उठाया / उन्होंने कहा कि चव्हाण कब से राज भवन में तैनात थे यह अभी स्पष्ट नहीं है क्योंकि एसआरपीएफ कर्मचारियों का हर दो महीने में स्थानांतरण किया जाता है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
srpf constable shot himself in raj bhavan maharashtra mumbai




































