.
.
KMV Outshines in Inter-zonal Youth Festival 2019 Bags Winner Trophy in Giddha and Phulkari
गिद्दा और फुलकारी में अव्वल,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत संस्था कन्यामहाविद्यालय आटोनॉमस कालेज एवं देश के नंबर 1 कालेज की रैकिंग प्राप्त (इंडिया टूडे द्वारा विभिन्न श्रेणियों में प्राप्त), जालंधर की छात्राओं ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर द्वारा आयोजित इंटरनल यूथ फैस्टीवल 2019 में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया /
..
इस अवसर पर आयोजित हुए विभिन्न मुकाबलों में के.एम.वी. की गिद्दा टीम तथा फुलकारी पहले स्थान पर रही / इसके इलावा वैस्र्टन ग्रुप गायन में के.एम.वी. की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया / उल्लेखनीय है कि फुलकारी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली एम.एस.सी. फैशन डिजाईनिंग की छात्रा रविता पिछले 4 सालों से •ाोनल एवं इंटरनल यूथ फैस्टीवल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन से सब का दिल जीत रही है / इसके साथ ही के.एम.वी. की गिद्दा टीम की सदस्य प्रदीप कौर और हरमनदीप कौर को बैस्ट डांसर श्रेणी में दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त हुआ /
..
विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस शानदार प्रदर्शन तथा सफलता के लिए छात्राओं को बधाई देने के साथ-साथ डॉ. गुरजोत, डीन, ई.सी.ए. तथा समूह ई.सी.ए. विभाग द्वारा किए गए प्रयत्नों की सराहना की / उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगितों छात्राओं की प्रतिभा को निखारने एवं संवारने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास का भी संचालन करने में मददगार साबित होतीं है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
KMV Outshines in Inter-zonal Youth Festival 2019 Bags Winner Trophy in Giddha and Phulkari






































