.
story income tax raids film producer suresh babu ramanaidu studios hyderabad
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “मनोरंजन” न्यूज़ नई दिल्ली : आयकर विभाग (आईटी) ने फिल्म निर्माता सुरेश बाबू के हैदराबाद स्थित ठिकानों पर छापा मारा है / आईटी ने सुरेश बाबू के रामानायडू स्टूडियो पर भी छापेमारी की है / आयकर विभाग ने तेलुगु फिल्म उद्योग से जुड़े वित्त फर्मों पर भी छापा मारा /
..
जानकारी के अनुसार यह छापेमारी सुबह हुई / सुरेश बाबू अभिनेता वेंकटेश के भाई और राणा दग्गुबाती के पिता हैं / आयकर विभाग पिछले कई दिनों से देश के अलग अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है / नवंबर के पहले हफ्ते में 42 ठिकानों पर छापा मारा गया /
..
आयकर विभाग ने फर्जी बिल जारी करने और हवाला लेनदेन को अंजाम देने वाले लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की. ये तलाशी दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, इरोड, पुणे, आगरा और गोवा में हुई. छापों में आईटी ने 3300 करोड़ रुपये के हवाला रैकेट का पर्दाफाश किया /
..
इस बारे में सीबीडीटी ने बयान जारी कर कहा कि टैक्स चोरी के इस बड़े खेल को उजागर करने के लिए दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, इरोड, पुणे, आगरा और गोवा में 42 परिसरों पर इस महीने के पहले सप्ताह में छापेमारी की गई /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
story income tax raids film producer suresh babu ramanaidu studios hyderabad

































