.
ED department falls in Jalandhar’s immigration offices Document seized
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां पर बस स्टैंड के पास स्थित AGI बिजनेस सेंटर में उस समय हड़कंप मच गया जब सुबह-सुबह ED की टीम ने AGI बिजनेस सेंटर में मौजूद कुछ चुनिंदा इम्मीग्रेशन के ऑफिस में रेड कर दी /
..
इस बात का पता चलते ही जालंधर के सभी इमीग्रेशन दफ्तरों में इस रेड का पता चलते ही हड़कंप मच गया / बताया जा रहा है रेड के बाद से AGI बिजनेस सेंटर में मौजूद कुछ इमीग्रेशन का काम करने वाले मालिक भी डरे हुए हैं / आपको बता दें कि अभी भी जालंधर के जिलाधीश के आदेशों की कुछ इमीग्रेशन वाले बिना डरे धज्जियां उड़ा रहे हैं, और बिना लाइसेंस के अपना कारोबार चला रहे हैं /
..
AGI बिजनेस सेंटर में जिन ऑफिस में ED ने रेड मारी है उनमें (एयर कॉर्पोरेट 212, 2nd Floor) जिसके मालिक रमन कुमार हैं, (गुरुकुल ग्लोबल 201,2nd floor) जिसके मालिक गुनदीप सिंह ठकुराल व (TNS माइग्रेशन 110, 1st Floor) जिसके मालिक सरबजीत शर्मा शामिल हैं, हालाँकि इन सभी से जब पीटीबी न्यूज़ ने सम्पर्क करना चाहा तो इनसे सम्पर्क नहीं हो सकता लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इनके ऑफिस से ED की टीम ने काफी रिकॉर्ड जब्द किया है व जाँच जारी है /
.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ED विभाग की और से अभी और भी कई ऐसे इमीग्रेशन ऑफिस हैं जिनके यह जल्द ही रेड पड़ सकती है / आपको बता दें कि इससे पहले जालंधर के विनय हरी के ऑफिस में भी ED व इनकम टैक्स विभाग रेड कर चूका है जिसके बाद भारी भरकम जुरमाना विनय हरी को लगाया गया था /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
ED department falls in Jalandhar’s immigration offices Document seized






































