.
gobind singh longowal becomes the chairman of sgpc for the third time Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ अमृतसर : गोबिंद सिंह लोंगोवाल को फिर से सर्वसम्मति से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का अध्यक्ष चुन लिया गया है / लोंगोवाल को फिर से अध्यक्ष चुने जाने का फैसला यहां तेजा सिंह समुद्री हॉल में एसजीपीसी के जनरल इजलास में लिया गया /
..
जनरल इजलास की शुरुआत की अरदास सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह ने की / इजलास में कमेटी के उन सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई जिनका निधन हो चुका है / गोबिंद सिंह लोंगोवाल तीसरी बार एसजीपीसी अध्यक्ष चुने गए हैं /
..
वह कमेटी के 44वें प्रधान बने हैं और उनका चयन सर्वसम्मति से हुआ है / उनके अलावा राजिंदर सिंह मेहता को वरिष्ठ उप प्रधान, गुरबख्श सिंह नवांशहर को जूनियर उप प्रधान और हरजिंदर सिंह धामी को महासचिव चुना गया है /
..
एसजीपीसी की आमसभा की बैठक से पहले शिअद के प्रधान सुखबीर सिंह बादल व महासचिव दलजीत सिंह चीमा ने तेजा सिंह समुंदरी हाल में पार्टी से संबंधित एसजीपीसी सदस्यों की बैठक में सदस्यों से राय ली थी / सदस्यों ने अध्यक्ष सहित सभी पदों पर चयन करने के अधिकार सुखबीर को सौंप दिए थे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
gobind singh longowal becomes the chairman of sgpc for the third time Punjab






































