.
Central government is bringing illegal arms amendment act New Delhi
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : देश में तेजी से बढ रहे गन कल्चर पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार अवैध हथियार संशोधन अधिनियम ला रही है जिसके तहत अवैध हथियारों के मामले में सजा आजीवन कारावास तक करने का प्रावधान किया गया है / कैबिनेट ने ये बिल पास कर दिया है और संसद सत्र मे सरकार इसे पेश करने जा रही है / नए कानून के तहत आम आदमी को रखने वाले हथियारो की संख्या में भी कमी की गई है और हथियार लाइसेंस रिनूवल करने की अवधि भी तीन साल से बढा कर पांच साल की जा रही है /
..
पिछले कुछ महीनों में देश में कई जगह सरेआम गोली चलाने और हथियार बरामदगी के मामलों में तेजी आई है / इसी साल सितंबर में दिल्ली में ताबड़तोड़ 11 लोगों को गोलियां मार दी गई थी, जिसके बाद लग रहा था कि यूरोप की तर्ज पर दिल्ली मे भी गन कल्चर आम हो रहा है और आए दिन बरामद होने वाले अवैध हथियारों के जखीरें को देश भर मे जगह जगह पकड़ा जा रहा है / इन्हीं अवैध हथियारों के दम पर जरा जरा सी बात पर गोली चलाने का फैशन देश में हावी हो रहा है /
..
इन्हीं सब पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने अवैध हथियार अधिनियम में संशोधन करने का फैसला किया, और अब जो कड़ा कानून लाया जा रहा है उसके लागू होने के बाद अवैध हथियार रखने के पहले अब आम आदमी को एक बार नहीं सौ बार सोचने पर मजबूर हो जाएगा, जिससे बढ़ते अपराधों में कमी आएगी / कैबिनेट ने जिस अधिनियम को पास किया है उसमे पहले से ज्यादा कड़ी सजाओं का प्रावधान किया गया है /
..
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Central government is bringing illegal arms amendment act New Delhi






































