.
airplane crashes in canada 7 dead including 2 children
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ कनाडा / ओटावा : कनाडा के ओन्तारियो प्रांत में छोटा हवाई जहाज दुर्घटनाग्रस्त होने से 2 बच्चे सहित 7 लोगों की मौत हो गई / अमेरिका से रजिस्ट्रेड इस विमान ने टोरंटो बटनविले मुनिस्पिल हवाई अड्डे से किंग्सटन के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन इसके थोड़ी देर बाद विमान का मलबा पुलिस ने बेरिड्ज ड्राइव से दो किलोमीटर दूर उत्तरी क्रिकफोर्ड रोड में मिला /
..
कनाडा परिवहन सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि अमेरिका से पंजीकृत एक इंजन वाले ‘पाइपर पीए-32′ ने टोरंटो के बटनविले हवाईअड्डे से किंग्स्टन जाने के लिए उड़ान भरी थी, जो स्थानीय समयानुसार शाम बुधवार पांच बजे लापता हो गया था /
..
पुलिस और एक सैन्य खोज एवं बचाव हेलीकाप्टर सहित आपातकालीन सेवाओं ने उसे ढूंढने का काम शुरू किया / इसके बाद उसके अपने गंतव्य से थोड़ा पहले घने इलाके में होने की जानकारी मिली, वहां पहुंचना मुश्किल हो रहा है /
.परिवहन सुरक्षा बोर्ड के प्रवक्ता अलेक्जेंड्रे फोरनियर ने बताया कि पायलट सहित विमान में सवार सभी सात लोगों की जान चली गई है / सरकारी एजेंसी ने घटना के कारण का पता लगाने के एक दल को भी वहां भेजा है / उन्होंने बताया कि वह विमान के रिकॉर्डर और रिव्यू रेडियो संचार का भी पता लगाने की कोशिश करेंगे / मृतकों की पहचान अभी जाहिर नहीं की गई है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
airplane crashes in canada 7 dead including 2 children






































