.
lady teacher killed outside of school when going on activa near mohali
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ मोहाली : पंजाब के मोहाली के पास खरड़ में स्कूल के बाहर महिला टीचर की सरेआम हत्या से हड़कंप मच गया / एक अज्ञात व्यक्ति ने एक्टिवा से स्कूल जा रही इस महिला टीचर ताबड़तोड़ गाेलियां चला दीं / उस समय वह स्कूल के बाहर पहुंच गई थी / हमलावर वारदात के बाद फरार होने में कामयाब हो गया /
..
महिला टीचर का फ्रांस में रह रहे पति से कुछ समय पहले तलाक हुआ था / सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ है कि पूर्व पति ने टीचर को गाेली मारी है / जानकारी के अनुसार, खरड़ की एक टीचर सरबजीत कौर रोज की तरह अपने एक्टिवा से स्कूल जा रही थी / वह एक्टिवा से स्कूल के बाहर पहुंची थी और उसे सड़क से पार कर रही थी एक अज्ञात व्यक्ति ने आकर उसे गोली मार दी /
..
इस दौरान बुरी तरह घायल महिला टीचर को तुरंत मोहाली के मैक्स हॉस्पिटल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया / सबरजीत कौर माेहाली जिले के रामगढ़ गांव की रहनेवाली थी / बताया जाता है कि घटना की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है / पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज हासिल कर ली है /
..
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरबजीत कौर का तलाक हो गया था और उसका घरेलू विवाद भी चल रहा था / एसएसपी मोहाली कुलदीप सिंह शाह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है / सीसीटीवी फुटेज और वारदात के समय स्कूल के बाहर खडी अन्य टीचरों से पूछताछ से खुलासा हुआ है कि सरबजीत को उसके पूर्व पति ने गोली मारी है / बताया जाता है कि सरबजीत कौर का पति फ्रांस में रहता है / वह भी पहले फ्रांस में रहती थी और कुछ समय पहले ही पंजाब आई थी / महिला की एक बेटी भी है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
lady teacher killed outside of school when going on activa near mohali































