.
tragic accident in madhya pradesh 10 dead high speed bus crashed into truck parked in rewa
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ रीवा : मध्य प्रदेश के रीवा में यात्रियों से भरी एक बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई है / इस भीषण दुर्घटना में बस में सवार 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं / फिलहाल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है /
..
बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है / बताया जा रहा है कि बस प्रधान ट्रेवल्स की है / हादसा गुढ़ बाइपास के पास करीब सुबह 6 बजे हुआ है, हालांकि अभी तक मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं कि गई है / बताया जा रहा है कि बस में करीब 60 लोग सवार थे /
..
सूत्रों के अनुसार, ट्रक से भिड़ंत के कारण बस पलट गई जिस कारण 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं / स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है / बताया जा रहा है बस तेज रफ्तार में थी और ट्रक सड़क किनारे खड़ा था / तेज रफ्तार में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई जिस कारण हादसा हो गया /
.पुलिस मौके पर मौजूद है और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है / वहीं, रीवा में बुधवार को एक एन्य सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है / बुधवार की रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई थी / एक मिनी ट्रक ने सामने से आ रहे बाइक को टक्कर मार दी जिस कारण बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई /
.
फिलहाल पुलिस ने शवों को शव घर में रखवा दिया है / वहीं, हादसे में मृतक युवकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसा चोरहटा थाने की तिघरा बाईपास में हुआ था /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
tragic accident in madhya pradesh 10 dead high speed bus crashed into truck parked in rewa

































