.
Poetry By Heart’-Competition Organized at HMV Collegiate Sr. Sec. School
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : एचएमवी कॉलीजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पोएट्री लेखन प्रतियोगिता ‘पोएट्री बॉय हार्ट’ का आयोजन किया गया / इसका उद्देश्य छात्राओं में पोएट्री लेखन के प्रति रूझान पैदा करना व उनकी कला को निखारना था / छात्राओं को अपनी भावनाओं को शब्दों में ढालने का सुअवसर प्राप्त हुआ /
..
प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं की प्रतिभा की प्रशंसा की तथा उन्हें इस प्रकार के अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया / स्कूल कोआर्डिनेटर श्रीमती मीनाक्षी स्याल ने भी छात्राओं को प्रोत्साहित किया /
.स्वरचित कविता लेखन प्रतियोगिता में लगभग 50 छात्राओं ने भाग लिया / छात्राओं ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भी भाग लिया / निर्णायकगण की भूमिका डॉ. ज्योति गोगिया (विभागाध्यक्षा हिन्दी विभाग) व डॉ. मीनू तलवाड़ ( संस्कृत विभाग) ने निभाई / पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में +2 आटर््स की वैष्णवी ने प्रथम व मिलन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया /
..
कविता लेखन प्रतियोगिता में अंग्रेजी वर्ग में सृष्टि ने प्रथम स्थान हासिल किया / हिंदी वर्ग में वैष्णवी ने प्रथम व मेघा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया / पंजाबी वर्ग में गगनदीप कौर ने प्रथम स्थान हासिल किया / प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन व कोआर्डिनेटर श्रीमती मीनाक्षी स्याल ने विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
‘Poetry By Heart’-Competition Organized at HMV Collegiate Sr. Sec. School

































