.
fire broken out in same building in delhi anaj mandi rani jhansi road where 43 people had died
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली के रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी इलाके में आज एक बार फिर आग लगने की खबर मिली है, जहां रविवार को भयानक आग लगने से 43 लोगों को जान गई थी / बताया जा रहा है कि यह आग उसी बिल्डिंग में लगी है जिसमें रविवार को लगी आग में 43 लोगों की मौत हो गई थी /
..
बताया जा रहा है कि इमारत की चौथी मंजिल में आग लगी है / यहां एक घर में अवैध फैक्ट्री चल रही थी / फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के काम में जुटी हैं / अनाज मंडी इलाका फिल्मिस्तान सिनेमा से सटा हुआ है और यहां से कुछ ही दूरी पर मॉडल बस्ती फायर स्टेशन हैं /
..
यहीं पर रविवार तड़के आग लगी थी जिसमें 43 लोगों की मौत हो गई थी / वहीं 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे / मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को 5 मंजिला इमारत के सबसे ऊपरी माले से घुआं निकलता हुआ दिख रहा है / बताया जा रहा है कि ऊपरी माले में प्लास्टिक का सामान रखा हुआ है / आग की सूचना मिलते दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई है और इसे काबू करने में जुट गई है /
..
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दमकल की दो गाड़ियां आग पर काबू करने में जुटी हुई हैं / इमारत की सबसे ऊपरी माले पर फैक्ट्री का सबसे ज्यादा सामान रखा हुआ है / इस कारण घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी इस पर काबू नहीं पाया जा सका है / रविवार को लगी आग का असर आज भी देखा जा रहा है / मामले की गंभीरता को देखते हुए दमकल की टीम लगातार काम कर रही है। पानी का बौझार जारी है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
fire broken out in same building in delhi anaj mandi rani jhansi road where 43 people had died

































