.
shiv sena leader narinder thapar arrested in extortion case from financier jalandhar Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : हमेशा विवादों में घिरे रहने वाले शिवसेना समाजवादी के पंजाब चेयरमैन नरिंदर थापर को थाना चार की पुलिस ने जबरन वसूली और मारपीट के आरोप में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है / नरिंदर थापर पर रामा मंडी निवासी फाइनांसर मोहित सेठी ने 50 हजार रुपए मांगने और मारपीट का आरोप लगाया है / मोहित ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मुहैया करवाई है /
..
पुलिस को दी शिकायत में मोहित ने बताया कि वह फाइनांस का काम करता है / नकोदर रोड पर स्थित अपने दफ्तर में किसी दोस्त को मिलने के लिए बुलाया था / इसी बीच न¨रदर थापर अपने साथियों सहित वहां पर आया / उसने आते ही उनसे 50 हजार रुपए मांगे और जब उन्होंने मना किया तो नरिंदर थापर व उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट की /
..
नरिंदर थापर का कहना था कि फाइनांसर ने किसी महिला के साथ ठगी की थी / महिला उनसे मदद मांगने आई तो वह उसके साथ बात करने के लिए गए थे / बाद में उक्त लोगों ने उनके खिलाफ जबरन वसूली की शिकायत दे दी / उनका कहना था कि उन्होंने किसी के साथ धक्का-मुक्की नहीं की, बल्कि उनके साथ मारपीट हुई है /
..
इस बारे में जानकारी देते हुए एसीपी सेंट्रल हरसिमरत ने मीडिया को बताया कि सीसीटीवी फुटेज में नरिंदर थापर मोहित के साथ धक्का-मुक्की करता हुआ नजर आया है / इसके बाद नरिंदर थापर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
shiv sena leader narinder thapar arrested in extortion case from financier jalandhar Punjab

































