.
karnataka byepoll counting live updates bjp won 12 seat congress accepted defeat
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ कर्नाटक : कर्नाटक विधानसभा के 15 सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलती दिख रही है / चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, भाजपा ने अबतक तीन सीटों पर जीत दर्ज कर ली है, जबकि वह नौ सीटों पर बढ़त बनाए हुए है / वहीं कांग्रेस दो सीटों पर और निर्दलीय प्रत्याशी एक सीट पर आगे है /
..
भाजपा ने चिकबलपुर विधानसभा सीट 34801 मतों से जीत ली है / भाजपा प्रत्याशी डॉ के सुधाकर ने कांग्रेस प्रत्याशी एम अनजानप्पा को हराया / वहीं येलापुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी एएच शिवराम ने कांग्रेस प्रत्याशी भिमन्ना नाईक को 31408 मतों से पराजित कर दिया है /
..
कर्नाटक उपचुनाव के नतीजों पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने कहा कि हमें इन 15 निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं के जनादेश से सहमत होना होगा / लोगों ने दलबदलुओं को स्वीकार कर लिया है / हमने भी हार स्वीकार कर ली है / उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि हमें निराश होना पड़ेगा /
..
कांग्रेस और जेडीएस के 17 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद 15 सीटों पर उपचुनाव कराया गया / हाईकोर्ट में चल रहे मुकदमे की वजह से दो सीटों पर उपचुनाव नहीं कराया गया है / इन 15 सीटों में से 12 पर कांग्रेस और तीन जेडीएस के पास थीं / 224 सदस्यों वाली विधानसभा में 17 विधायकों के अयोग्य घोषित होने के बाद यह संख्या 207 पर आ गई थी और 29 जुलाई को बीएस येदियुरप्पा ने विश्वास मत हासिल कर लिया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
karnataka byepoll counting live updates bjp won 12 seat congress accepted defeat

































