.
hungama in congress meeting in jalandhar Punjab Mike snatched from Sunil Jakhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : जालंधर में आज का दिन शायद जालंधर के कोंग्रेसियों के लिए महाभारत की जंग से कम नहीं था / इस दौरन जो कुछ हुआ उसे पढ़कर अब भी हैरान रह जाओगे /
..
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 में जिला कांग्रेस देहाती के वर्करों में एक बैठक का काफी इंतजार के बाद आयोजन किया गया था जिसमें पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुनील जाखड़ भी मुख्य रूप से उपस्थित हुए, लेकिन उनकी मौजूदगी में ऐसा कुछ हुआ की जमकर हंगामा शुरू हो गया /
..
इस बैठक में नाराज कांग्रेसी वर्करों ने सुनील जाखड़ से माइक छीनने पर बोलते हुए कहा कि अगर बोलने ही नहीं देना तो हमें यहां बुलाया ही क्यों है / दरअसल सुनील जाखड़ के सामने कई कांग्रेसियों से माइक छीन लिया गया, जिससे वो नाराज हुए / नाराज कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि वह बैठक में अपनी बात रखने आए थे /
..
उन्होंने यह भी कहा कि लेकिन उन्हें बोलने का वक्त नहीं दिया जा रहा जोकि बहुत गलत है / इस नाराजगी के कारण बैठक में थोड़ी देर हंगामे की स्थिति बन गई और माहौल तनावपूर्ण बन गया / इसके बाद बैठक में मौजूद नेताओं ने बीच बचाव कर मामला शांत करने की कोशिश की / आपको बता दें कि बीते दिनों यूथ कांग्रेस के चुनाव संपन्न हुए हैं और उसके बाद से ही कांग्रेस पार्टी में भी गुटबाजी का खुलासा हुआ है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
hungama in congress meeting in jalandhar Punjab Mike snatched from Sunil Jakhar



































