.
Delivered message on National Pollution Control Day Stop Air Pollution at St. Soldier Divine Public School
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल नंगल करार खां ब्रांच में नेशनल पॉल्यूशन कंट्रोल डे “स्टॉप एयर पोलूशन” के संदेश के साथ मनाया गया / प्रिंसिपल श्रीमती अवनीत भट्ट के दिशा-निर्देशों पर इस अवसर पर छात्रों ने मुंह पर मास्क पहनकर और हाथों में बैनर पकड़ रैली द्वारा हवा में बढ़ रहे प्रदूषण के ऊपर चिंता व्यक्त की /
..
छात्रों ने पोस्ट द्वारा बताया कि वृक्षों की हो रही कटाई, पॉलिथीन लिफाफों का ज्यादा इस्तेमाल आदि एयर पोल्लुशण में मुख्य भूमिका निभाते हैं / इन्वायरमेंट को साफ ना रखने से हवा में प्रदूषण की मात्रा दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जिसका सीधा सीधा असर हमारे सेहत ,हमारी सांस प्रणाली और हमारी बच्चों की ग्रोथ पर हो रहा है /
..
उन्होंने पृथ्वी का एक मॉडल बनाकर “लेट मी ब्रीथ” का संदेश दिया जिसमें उन्होंने पृथ्वी को एयर पोलूशन से बचाने की अपील की और कहा कि हमें रीयूज, रिड्यूस, रीसाइकिल पर गंभीरता से काम करना होगा / एयर पोलूशन के कारण ना सिर्फ मानव जाति बल्कि पशु पक्षियों पर भी इसका सीधा असर हो रहा है /
..
छात्रों ने “वायु प्रदूषण को आओ सब मिलकर रोको, अपने बच्चों के भविष्य के लिए कुछ तो सोचो “आदि के संदेश के साथ रैली को समाप्त किया / ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाइस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा और प्रो चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा ने छात्रों के इस प्रयास की सराहना की /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Delivered message on National Pollution Control Day Stop Air Pollution at St. Soldier Divine Public School

































