.
traumatic road accident in tamil nadu bus container collision 19 people dead more than 20 injured
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ तमिलनाडु : तमिलनाडु में सूबह-सूबह एक दर्दनाक सड़क हादसा होने की सूचना है / यहां के तिरुपुर जिले में केरल राज्य परिवहन की बस और लॉरी की टक्कर से 19 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई / हादसा गुरुवार सुबह अविनाशी कस्बे के पास हुआ / प्राइवेट यात्री बस से शवों को निकालकर तिरुपुर जिला अस्पताल ले जाया गया है / बताया जा रहा है कि बस बेंगलुरु से तिरुवनंतपुरम की ओर जा रही थी /
..
अविनाशी के डेप्युटी तहसीलदार ने बताया कि मरने वालों में 14 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं / हादसे में 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं / हादसा इतना भीषण था कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह से लॉरी के नीचे आ गया / हादसे वाली जगह पर क्रेन की मदद से लॉरी और बस को अलग किया गया / घटनास्थल पर पुलिस मौजूद है /
..
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को किसी तरह बस से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया / घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है / हादसा इतना भयानक था कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह से ट्रक के नीचे आ गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है /
..
प्राप्त जानकारी के अनुसार बस 48 सीटर थी और पूरी भरी हुई थी / जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त बस में सवार लोग सो रहे थे / अचानक हुई टक्कर में बस के अंदर से चीखों की आवाज आने लगीं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
traumatic road accident in tamil nadu bus container collision 19 people dead more than 20 injured






































