.
coronavirus uttar pradesh government school college yogi adityanath
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है / राज्य में सभी स्कूलों और कॉलेजों को 22 मार्च तक बंद करने का ऐलान किया गया है / शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में कोरोना वायरस के मसले पर बैठक हुई, इसमें कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए /
..
उत्तर प्रदेश सरकार ने इस वायरस को महामारी घोषित नहीं किया है, लेकिन उसके कुछ एक्ट को इस दौरान लागू किया जाएगा / सरकार ने फैसला लिया है कि बेसिक-माध्यमिक-उच्च और तकनीकी शिक्षा के सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखा जाएगा / उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेज में MBBS तक की क्लास बंद की गई हैं /
.हालांकि, अगर किसी स्कूल या कॉलेज में परीक्षाएं चल रही हैं तो उन्हें रद्द नहीं किया जाएगा, लेकिन अगर किसी स्कूल-कॉलेज में परीक्षाएं शुरू नहीं हुई हैं तो उन्हें आगे के लिए टाल दिया जाएगा / आपको बता दें कि राज्य सरकार के ऐलान से पहले ही लखनऊ में कई पब्लिक स्कूल बंद किए गए हैं / कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए लखनऊ का जीडी गोयनका स्कूल 31 मार्च तक बंद रहेगा, साथ ही सभी परीक्षाएं भी रद्द की गई हैं /
.उत्तर प्रदेश में अभी तक कोरोना वायरस के कुल 11 केस सामने आए हैं / शुक्रवार को ही नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में कर्मचारी पॉजिटिव पाया गया है, जिसके बाद कंपनी के 707 कर्मचारियों को निगरानी में रखा गया है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
coronavirus uttar pradesh government school college yogi adityanath






































