tarn taran younger brother fires 2 elder brothers with bullets Amritsar Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ तरनतारन : तरनतारन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां तरनतारन के अधीन पड़ते कोट धर्म कलां में उस समय सनसनी फैल गई जब छोटे भाई ने अपने साथियों के साथ मिल कर अपने से बड़ी दो भाइयों को गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया /
.घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची व शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व मामले की जांच में जुट गई है / वहीं मृतकों की पहचान लाल सिंह और दिलबाग सिंह के तौर पर हुई है /
.वहीं मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि इस मामले में मुख्य आरोपी मनजिन्दर सिंह और उसके साथी गज्जण सिंह व दयाल सिंह मौके से फरार हो गए, जिनको ढूंढने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है / वहीं पुलिस ने यह भी बताया कि यह मामला पारिवरिक विवाद से जुड़ा हुआ हो सकता है / फ़िलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है व बाकी जाँच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
tarn taran younger brother fires 2 elder brothers with bullets Amritsar Punjab




































