10 corona positive patients found again today in Jalandhar Number increased to 265
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जालंधर : जालंधर में आज सुबह के समय एक साथ 10 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने से शहर में हड़कंप मच गया है / आज यानि मंगलवार को 10 नए कोरोना केस सामने आए हैं /
.स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या अब बढ़कर 265 हो गई है / आज मिले नए मामलों में छह पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं / सात लोग इसमें एक ही परिवार के सदस्य हैं अन्य तीन लोग जो जालंधर में कोरोना पोसिटिव पाए गए हैं वह जालंधर की प्रसिद्ध सेनेटरी स्टोर से संबंधित बताये जा रहे हैं /
आपको यह भी बता दें कि सोमवार को सिविल अस्पताल के दर्जा चार कर्मी व दुबई से आए तीन NRI सहित चार लोगों को कोरोना होने की पुष्टि हुई थी / सिविल अस्पताल में सफाई कर्मी को कोरोना होने के बाद स्टाफ में दहशत का माहौल है / वहीं एक मरीज को सिविल अस्पताल से छुट्टी देकर घर में आइसोलेट करने के लिए भेजा गया था /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
10 corona positive patients found again today in Jalandhar Number increased to 265




































