Delhi CM Arvind Kejriwal complains of ill health, mild fever and sore throat, corona test will be done tomorrow
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबियत खराब हो गई है / उन्हें हल्का बुखार और गले में खराश की शिकायत है, जिसके बाद उन्होंने खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया है / अरविंद केजरीवाल की सारी मीटिंग्स भी कैंसिल कर दी गई हैं /
.जानकारी के मुताबिक कल उनका कोरोना टेस्ट कराया जाएगा / आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सीएम केजरीवाल को हल्के लक्षण हैं / उन्हें कोरोना है या नहीं ये कल टेस्ट के बाद ही पता चल पाएगा /
सीएम केजरीवाल रोज दोपहर में दिल्ली में कोरोना मामले को लेकर प्रेस काफ्रेंस करते हैं, लेकिन बुखार और गले में खराश की शिकायत के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है / सीएम केजरीवाल की सेहत को लेकर सतर्कता बरती जा रही है / केजरीवाल ने बुखार के बाद ही सारे सरकारी बैठकों से खुद को अलग कर लिया था /
.दिल्ली में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है / मरीजों का आंकड़ा 27 हजार 654 पहुंच गया है, पिछले 24 घंटे में 1320 नए मामले सामने आए हैं / अब तक 761 लोगों की मौत हो चुकी है / दिल्ली में मौजूदा समय में 219 कंटेनमेंट जोन हैं / आपको बता दें कल मुख्यमंत्री आवास पर कैबिनेट की बैठक हुई थी, जिसमें उप-मुख्यमंत्री, स्वास्थय मंत्री सहित तमाम आला अधिकारी शामिल हुए थे /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Delhi CM Arvind Kejriwal complains of ill health, mild fever and sore throat, corona test will be done tomorrow




































