Punjab Chief Minister pays tribute to soldiers killed in clash with Chinese soldiers in Ladakh
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने लद्दाख में चीनी सेना के साथ हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए राज्य के चार सैनिकों के परिजनों को अनुग्रह राशि और नौकरी देने की बुधवार को घोषणा की है /
..
पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ सोमवार की रात हुई झड़प में एक कर्नल समेत 20 भारतीय सैन्यकर्मी शहीद हो गये थे / वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शहीद सैनिकों नायब सूबेदार सतनाम सिंह (गुरदासपुर), नायब सूबेदार मंदीप सिंह (पटियाला), सिपाही गरबिन्दर सिंह (संगरूर) और सिपाही गुरतेज सिंह (मनसा) के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है /
वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि कैबिनेट मंत्री राज्य सरकार की ओर से इन बहादुर शहीद जवानों के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Punjab Chief Minister pays tribute to soldiers killed in clash with Chinese soldiers in Ladakh




































