dc ghansyam thori jalandhar meet divisional commissioner rajkamal chaudhary in jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर जिले के नवनियुक्त जिलाधीश कमिश्नर घनश्याम थोरी बुधवार को डिविजनल कमिश्नर राजकमल चौधरी से मिले और उनसे कामकाज के लिए मार्गदर्शन और सहयोग मांगा /
..
मुलाकात के बाद डीसी घनश्याम थोरी ने कहा कि डिविजनल कमिश्नर राजकमल चौधरी का प्रशासनिक कामकाज का बहुत बड़ा अनुभव है / उन्होंने कहा कि वह अपने लंबे प्रशासनिक करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रहे हैं / उनका साथ और गाइडेंस मिलने से उन्हें कामकाज में बड़ा लाभ होगा /
इस मौके नए डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी को पूरे सहयोग का भरोसा देते हुए डिविजनल कमिश्नर राजकुमार चौधरी ने कहा कि इससे पहले थोरी ने बठिंडा, बरनाला और संगरूर में जनहित की योजनाओं और विकास कार्यों से जुड़ी नीतियों को बहुत अच्छे ढंग से लागू किया है और उन्हें उम्मीद है कि जालंधर में भी वह लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे /
.उन्होंने डीसी घनश्याम थोरी को इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी / इस दौरान उन्होंने डिप्टी कमिश्नर थोरी से जिले में कोरोना वायरस की स्थिति, बचाव के इंतजाम और इलाज के प्रबंधों को लेकर भी चर्चा की /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
dc ghansyam thori jalandhar meet divisional commissioner rajkamal chaudhary in jalandhar




































