tv actress chahat pandey jailed this is the case
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big मनोरंजन न्यूज़ दमोह : टीवी सीरियल में अपनी कला के माध्यम से अहम किरदार निभाने वाली दमोह निवासी चाहत मणि पांडे को जेल हो गई है / चाहत और उसकी मां पर मामा के घर में घुस कर मारपीट करने का आरोप है / पारिवारिक मामलों में कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज किए थे / पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद दमोह कोर्ट में पेश किया, उसके बाद मां-बेटी को जेल भेज दिया गया / वहीं, इस घटना में अभिनेत्री चाहत पांडेय के 2 नाबालिग भाई भी शामिल हैं / कोर्ट ने नाबालिग भाइयों को राहत देते हुए जेल नहीं भेजा है /
..
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को अभिनेत्री चाहतमणि पांडेय, उनकी मां और 2 नाबालिग भाइयों ने अपने मामा तनुश पराशर के घर गए थे / इस दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई और चाहत के परिवार के लोगों ने मामा और उनकी पत्नी के साथ गाली गलौच शुरू कर दी। साथ ही उनके घर में तोड़फोड़ की /
झगड़े में चाहत के परिवार ने सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए लेकिन पीड़ित पक्ष ने सारी घटना को मोबाइल में कैद किया। पुलिस के सामने मामा ने यही सबूत पेश किए, इसी के आधार पर मां-बेटी की गिरफ्तारी हुई / बताया जा रहा है कि इससे पहले भी मामी दोनों मां-बेटी पर एफआईआर दर्ज करा चुकी है /
.बताया जा रहा है कि झगड़े की असली वजह मामा की संपत्ति है / दरअसल, चाहत पांडेय के मामा के कोई बच्चे नहीं हैं / उन्होंने किसी और को गोद ले लिया है / चाहत की मां चाहती हैं कि उनके भाई उन्हीं के बच्चों को गोद ले, लेकिन चाहत के मामा मामी इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है / इस बात को लेकर चाहत की मां मामा को धमकी दे रही हैं / उन्हें लगता है कि दूसरे के बच्चे को गोद लेने से भाई की सारी संपत्ति उनके हाथ से छिन्न जाएगी /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
tv actress chahat pandey jailed this is the case




































