punjab government filed affidavit in school fees case Chandigarh Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : लॉकडाऊन के बाद से बंद 3000 से अधिक निजी स्कूल संचालकों ने पंजाब सरकार के केवल ट्यूशन फीस लिए जाने के आदेशों को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी थी / हाईकोर्ट ने स्कूलों के पक्ष में फैसला सुनाया था जिसके तहत निजी इंडिपैंडैंड स्कूलों को कुल फीस का 70 प्रतिशत वसूलने का अधिकार दिया था /
..
उक्त आदेशों को पंजाब सरकार ने चैलेंज करते हुए पुर्नविचार की अपील की थी / कोर्ट ने सभी पक्षों को वीडियो कांफ्रैंसिंग के माध्यम से सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है जो सोमवार तक आने की संभावना है / वहीं, पेरैंट्स की ओर से पेश एडवोकेट चरणपाल सिंह बागड़ी ने कहा कि उनका स्टैंड स्पष्ट है कि जिस स्टूडैंट ने ऑनलाइन पढ़ाई की ही नहीं वह किसी भी प्रकार की फीस नहीं देगा / वहीं कानूनन जो सर्विसेज आप ले ही नहीं रहे उसके पैसे नहीं लिए जा सकते /
कोर्ट से मांग दोहराई कि चंडीगढ़ की तर्ज पर इंडिपैंडैंट स्कूलों की बैलेंसशीट मंगवाई जाए जिससे साफ हो जाएगा कि ट्यूशन फीस से निजी स्कूलों का वेतन का व अन्य खर्च निकलता है या नहीं / उन्होंने दो निजी स्कूलों का उदाहरण भी दिया जो 70 प्रतिशत ट्यूशन फीस लेकर भी भारी मुनाफे में रहेंगे / बागड़ी ने दोहराया कि नर्सरी-किंडर गार्टन और दूसरी तक के बच्चे को कम्प्यूटर का ज्ञान ही नहीं होता तो ऑनलाइन क्या पढ़ाई करेगा इसलिए फीस के दायरे से बाहर रखा जाए /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
punjab government filed affidavit in school fees case Chandigarh Punjab




































