Punjab police personnel committed public hooliganism The servant including the owner was also beaten
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ फाजिल्का : पंजाब पुलिस द्वारा गुंडागर्दी की तस्वीरें आए दिन सामने आती हैं और अब नया मामला जिला फाजिल्का के जलालाबाद पंजाब राजस्थान हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर ढाबा मालिक और वेटर पर खाना देरी से लाने पर मार पिटाई का वीडियो सामने आया है /
..
इस वीडियो में थाना सदर जलालाबाद में तैनात एएसआई सतपाल और उसके साथ कुछ साथी रात 11:45 पर ढाबे में खाना खाने गए / ढाबा बंद होने के कारण दोबारा खाना तैयार करने के चलते ढाबा संचालकों द्वारा देरी होने पर पुलिस के एएसआई ने ढाबा मालिक और बेटर पर गुंडागर्दी दिखानी शुरू कर दी और दोनों के साथ बुरी तरह मारपीट की गई /
इस मामले की वीडियो सामने आने पर फाजिल्का के एसएसपी हरजीत सिंह ने आरोपी पुलिस मुलाजिम एएसआई सतपाल को लाइन हाजिर कर मामले की जांच करने के हुक्म दिए हैं / वहीं ढाबा मालिक कपिल कुमार और ढाबे पर काम करने वाले वेटर लक्की ने बताया कि देर रात करीब 11:45 बजे यह पुलिस मुलाजिम ढाबे पर आए, लेकिन ढाबे बंद होने के बाद इन्होंने रोटी की मांग की /
.इस दौरान जब खाना बनाना शुरू किया तो देरी होने के कारण पुलिस मुलाजिम ने उन पर गुंडागर्दी दिखानी शुरू कर दी, जिससे ढाबा मालिक की बाजू पर चोटें भी लगी हैं / वहीं ढाबा मालिक ने बताया कि पुलिस वाले अक्सर उनके ढाबे पर खाना खाने आते हैं, लेकिन कभी भी किसी ने खाने के पैसे भी नहीं दिए / उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए /
.वही इस बारे में जब थाना सदर प्रभारी जसवंत सिंह भट्टी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि एएसआई सतपाल द्वारा किया गया काम शर्मनाक है / इस मामले पर हमने एएसआई सतपाल को तुरंत लाइन हाजिर कर दिया है और मामले की जांच कर इन पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Punjab police personnel committed public hooliganism The servant including the owner was also beaten




































