ludhiana youth kidnapped and murdered then demanded ransom from family arest Pinjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ लुधियाना : लुधियाना शहर से एक दिल देहला देने वाली घटना सामने आई है जहां के अधीन पड़ते सलेम टाबरी स्थित अशोक नगर में रहने वाले एक युवक का उसके ही पड़ोसी ने अपहरण कर लिया / इसके बाद आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर देर रात युवक के सिर पर ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी /
..
युवक की हत्या के बाद आरोपी ने मृतक के परिजनों को फोन कर उसे छोड़ने के एवज में पचास हजार रुपये की फिरौती मांगी / इस दौरान किताब बाजार में फिरौती लेने आए आरोपी को पुलिस ने मौके पर ही धर दबोचा / जब आरोपी से पूछताछ की गई तो आरोपी ने बताया कि उसने युवक की हत्या कर दी थी / पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हुसैनपुरा इलाके से युवक का शव बरामद कर लिया है /
दशरथ कुमार ने बताया कि वह एक हौजरी यूनिट में काम करता है / उसका 17 साल का बेटा प्रीत संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था / देर रात तक प्रीत की कोई जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने इसकी शिकायत स्थानीय सलेम टाबरी पुलिस थाने में दी / उसके बाद बीते दिन प्रीत के पिता दशरथ को फोन आया कि अगर वह अपने बेटे को जिंदा चाहते हैं तो पचास हजार की फिरौती दे दें /
.इसी दौरान दशरथ ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी / फिरौती लेने के लिए किताब बाजार जगह तय हुई / जैसे ही फिरौती लेने के लिए आरोपी विजय कुमार आया तो पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया / पूछताछ के दौरान विजय ने बताया कि उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर प्रीत का अपहरण के बाद उसकी हत्या कर दी और शव हुसैनपुरा इलाके में फेंक दिया है / इस घटना के बाद पुरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
ludhiana youth kidnapped and murdered then demanded ransom from family arest Pinjab




































