PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

जम्मू-कश्मीर में पाक गोलाबारी में भारतीय जवान हुआ शहीद, पाकिस्तान की दो चौकियों को किया तबाह,

Indian soldier martyred in Pak shelling in Jammu and Kashmir Pakistan's two posts destroyed

Indian soldier martyred in Pak shelling in Jammu and Kashmir Pakistan’s two posts destroyed

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ जम्मू / राजौरी (रिपोर्ट) अनिल भारद्वाज : जम्मू कश्मीर के जिला राजौरी के नौशहर सेक्टर में आज तड़के पाकिस्तान द्वारा किए गए सीजफायर उल्लंघन में एक भारतीय जवान शहीद हो गया, हालांकि भारतीय जवानों ने भी इस गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब देते हुए दो पाकिस्तानी चौकियों को तबाह कर दिया /

.

इस जवाबी हमले में दो से तीन पाकिस्तानी सैनिकों के घायल हाेने की भी आशंका जताई जा रही है, हालांकि सैन्य अधिकारियों ने इस बारे में कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की है / प्राप्त जानकारी के अनुसार आज तड़के पाकिस्तानी सैनिकों ने नौशहरा सेक्टर में स्थित भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए मोटार्र दागना शुरू कर दिए / अचानक से शुरू की गई इस गोलाबारी के दौरान एक जवान इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया /

.

घायल जवान को तुरंत अस्पताल राजौरी सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया परंतु वहां जख्मों का ताव न सहते हुए जवान ने दम तोड़ दिया / शहीद जवान की पहचान हवलदार संबूर गुरूंग के तौर पर हुई है / सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने जवान के शहीद होने की पुष्टि की है / वहीं सैन्य सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान की इस कार्रवाई का जवाब भारतीय जवानों ने भी कड़ा दिया है /

इसके जवाब में की गई गोलाबारी में दो पाकिस्तानी चौकियों को तबाह कर दिया गया / यह भी आशंका जताई जा रही है कि इस दौरान दो से तीन पाकिस्तानी सैनिक गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं / फिलहाल दोनों और से गोलाबारी बंद है / सेना ने नौशहरा सेक्टर से सटे रिहायशी इलाकों में अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सचेत रहने को कहा है /

.

वहीं सेना कि अधिकारी ने कहा पाकिस्तान की सेना ने राजौरी जिला राजौरी में नियंत्रण रेखा पर नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर अकारण संघर्ष विराम उल्लंघन का सहारा लिया, अपने सैनिकों ने दुश्मन की आग का जोरदार जवाब दिया / इस घटना में, हवलदार सांबुर गुरुंग गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया /

.
.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

Indian soldier martyred in Pak shelling in Jammu and Kashmir Pakistan’s two posts destroyed

Latest News