28 new corona cases in nahan mohalla gobindgarh breaking himachal pradesh nahan
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ हिमाचल प्रदेश / सिरमौर : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन में स्थित गोबिंदगढ़ मोहल्ले में कोरोना बेकाबू हो गया है / यहां लगातार मामले सामने आ रहे हैं / अब यहां एक साथ 28 मामले रिपोर्ट हुए हैं /
..
गोविंदगढ़ मोहल्ला में कोरोना (Corona Case) पॉजिटिव की संख्या अब 115 पहुंच गई है / गुरुवार दोपहर को जारी मेडिकल बुलेटिन में यहां 28 केस रिपोट् हुए हैं. जिला में कुल 172 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके है, 40 लोगों ने कोरोना को मात दी है / वहीं, जिला से 7 लोग माइग्रेट हो चुके हैं /
जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात 14 मामले गोविंदगढ़ मिले थे / अब गुरुवार को 28 केस नए आए हैं / गोविंदगढ़ मोहल्ले में 800 के करीब जनसंख्या है. यहां प्रशासन लगातार सैंपलिंग में जुटा हुआ है, इसमें कोई दो राय नहीं है कि इस हॉटस्पॉट में कम्युनिटी स्प्रेड हुआ है / क्योंकि यहां संक्रमण की शुरुआत शादी समारोह के बाद हुई है. मोहल्ले में पंजाब से एक बारात आई थी /
.सिरमौर में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर प्रशासन ने पांवटा साहिब के रॉक वुड रिजॉर्ट व संगड़ाह के राजकीय कन्या छात्रावास को डेडिकेटिड कॉविड केयर सेंटर के तौर पर अधिसूचित कर दिया है / इससे पहले, त्रिलोकपुर में कोविड-19 सेंटर अधिसूचित किया गया था /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
28 new corona cases in nahan mohalla gobindgarh breaking himachal pradesh nahan




































