crime branch arrests fake person claiming to be pa of hm amit shah delhi police
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने आज यानि गुरुवार को देश के गृहमंत्री अमित शाह के एक फर्जी पीए को राजस्थान के अलवर जिले के पास से गिरफ्तार किया है / साकेत नाम का यह शख्स खुद को अमित शाह का पीए बताकर धोखाधड़ी करता था /
..
साकेत ने राजस्थान के लेबर मिनिस्टर को अमित शाह का पीए बनकर फोन किया था / उसने एक शख्स को नौकरी पर दोबारा रखवाने के लिए पैरवी की थी / आरोपी साकेत ने जिसकी पैरवी की थी एक नामी निजी कंपनी में काम करता था और लॉकडाउन में उसकी नौकरी चली गई थी /
पीए की और से कॉल आने पर राजस्थान के लेबर मंत्री के दफ्तर से अमित शाह के दफ्तर में फोन कर साकेत के बारे में बताया गया / पता चला कि गृह मंत्री के दफ्तर से ऐसा कोई फोन नहीं किया गया है / इसके बाद अमित शाह के दफ्तर से दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच को शिकायत की गई / पुलिस ने केस दर्ज कर अलवर के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
crime branch arrests fake person claiming to be pa of hm amit shah delhi police




































