woman s body found in bhogpur home room District Jalandhar Bhogpur Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर / भोगपुर : जिला जालंधर के अधीन पड़ते भोगपुर शहर में आज उस समय सनसनी फैल गई जब राखी के त्यौहार के शुभ मौके पर अपनी नानी को मिलने के लिए आए दोहते को नानी के कमरे में नानी की लाश बैंड पर पड़ी मिली / इस घटना के बाद पुरे इलाके में सनसनी फैल गई /
..
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भोगपुर शहर में थाने के सामने वाली गली में रिटायड सरकारी अध्यापिका गुरबख्श कौर पत्नी लेट गुरमेज सिंह निवासी मोहल्ला जाटो का घर है / गुरबख्श कौर की दो बेटियां विदेश में हैं और एक बेटी परमजीत कौर भोगपुर में अलग मकान में रह रही है / परमजीत कौर का पुत्र आज राखी मौके अपनी नानी को मिलने के लिए नानी के घर आया था / जब वह अपनी नानी के घर आगे पहुंचा तो घर के मुख्य गेट को बाहर से कुंडा लगा हुआ था /
जैसे ही वह कुंडा खोल कर अंदर गया तो उसकी नानी गुरबख्श कौर का कमरा जोकि घर की पहली मंजिल पर है को भी बाहर से कुंडा लगा हुआ था / वह जब कमरे अंदर दाखिल हुआ तो गुरबख्श कौर की लाश बैंड पर देखकर उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई / उसने तुरंत इसकी सूचना अपनी माता परमजीत कौर को दी /
.जब परमजीत कौर अपनी माता के घर पहुंची तो रोने की आवाजें सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए और इसकी सूचना थाना भोगपुर की पुलिस को दी / सूचना मिलने के बाद थाना प्रमुख जर्नैल सिंह पुलिस पार्टी के साथ वहां पहुंचे और इस मामले सम्बन्धित उच्च पुलिस आधिकारियों को सूचित किया /
.सूत्रों का कहना है की इस सारे मामले की जानकारी मिलते ही एस.पी. (जांच) सरबजीत सिंह बाहिया अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे व फिंगर प्रिंट टीम लेकर मृतका के घर पर जांच में जुट गए / मृतका के घर या कमरे में कोई भी समान नहीं बिखरा था / फ़िलहाल पुलिस की तरफ से मामले की बारीकी के साथ जांच शुरू कर दी गई है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
woman s body found in bhogpur home room District Jalandhar Bhogpur Punjab




































