PTB News

Latest news
मज़दूर दिवस पर महंगाई का ‘तोहफ़ा’, LPG कीमतों में बढ़ोतरी आम जनता के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण : सुखजि... ​बड़ी खबर: विधायक रमन अरोड़ा को फिर मिला सरकारी 'सुरक्षा कवच', विरोधियों के दावों की निकली हवा एचएमवी में तीन दिवसीय एफडीपी का समापन : ज्ञान और मूल्यों का संगम स्वर्गीय श्री अनिल चोपड़ा जी की याद में सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स ने शहर की विभिन्न संस्थायों... जीएनए यूनिवर्सिटी में 7वां अंतरराष्ट्रीय आतिथ्य एवं पर्यटन सम्मेलन (ICOHOST–2026) शिरोमणि अकाली दल ने शराब के नशे में धुत विधानसभा पहुंचे भगवंत मान का डोप टेस्ट करवाने की रखी मांग राष्ट्रपति को दिया गया गरिमामय विदाई समारोह, ईरान पर मिसाइलों से अमेरिका कर सकता है हमला, बचे हुए ईरानी नेता टारगेट पर, सेना ने बताया ट्रम्प को प... दुःखद ख़बर! किश्ती के बाद डूबा क्रूज, 29 लोगों की कटी थी टिकट, लेकिन 47 पर्यटक थे सवार, PM मोदी ने जत... मई के पहले दिन महंगाई की जनता पर बड़ी मार, सिलेंडर हुआ 1 हजार रुपए महंगा,

एच.एम.वी. ने शुरू किया ओपन स्कूल,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

[smartslider3 slider=11].

[smartslider3 slider=14].

[smartslider3 slider=15].

[smartslider3 slider=17].

Hmv Launches open school

दूर-दराज़, आर्थिक तंगी या नौकरी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए होगा यह लाभकारी, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय ने अपने प्रांगण में एच.एम.वी. ओपन स्कूल आरम्भ कर एक और नई शुरूआत की है / कालेज की ओर से ओपन स्कूल 10+2 हयूमैनिटिज ग्रुप का स्टडी सैंटर आरम्भ किया गया है / प्राचार्य प्रो. डॉ. श्रीमती अजय सरीन ने बताया कि ओपन स्कूल के विद्यर्थियों की समानकता रेगुलर विद्यार्थियों के बराबर ही होगी / जिन छात्रों ने सैशन 2016-17 में 10वीं पास की, जो विद्यार्थी 2017-18 में 10+1 में फेल थे या सीबीएसई/पंजाब स्कूल ऐजूकेशन बोर्ड का कोई भी 10+2 छात्र या छात्रा, एच.एम.वी. ओपन स्कूल के लिए योग्य है / डॉ. सरीन ने बताया कि ओपन स्कूल उन छात्र-छात्राओं के लिए लाभकारी रहेगा जो किसी कारणवश नियमित रूप से पढ़ाई नहीं कर पाए, दूर-दराज़ के क्षेत्रों में रहते हैं, आर्थिक तंगी से ग्रस्त हैं या जो नौकरी कर रहे हैं /

ओपन स्कूल का सर्टीफिकेट पंजाब स्कूल ऐजुकेशन बोर्ड द्वारा प्रदान किया जाएगा तथा नियमित विद्यार्थियों के बराबर ही होगा / ओपन स्कूल से +2 पास करने वाले विद्यार्थी कॉलेज में नियमित रूप से पढऩे व सरकारी नौकरी प्राप्त करने के योग्य होते हैं / एचएमवी ओपन स्कूल में दाखिला लेने वाले छात्र-छात्राओं को कर्मठ व सहयोगी फैकल्टी, बेहतरीन इन्फ्रास्ट्रक्चर, न्यूनतक फ़ीस, सर्वश्रेष्ठ अकादमिक, सांस्कृतिक व खेल सुविधाएं तथा एससी/एसटी विद्यार्थियों के लिए विशेष छूट की सुविधा दी जाएगी / एचएमवी कॉलेजिएट स्कूल कोऑर्डीनेटर मीनाक्षी स्याल ने बताया कि इसके अतिरिक्त एक महीने की कांटेक्ट प्रोग्राम भी लगाया जाएगा जोकि 12 दिन नवंबर व 18 दिन जनवरी में आयोजित किया जाएगा / रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 10 जुलाई है / दाखिला के इच्छुक छात्र-छात्राएं और जानकारी के लिए कॉलेज में सम्पर्क कर सकते हैं /

Hmv Launches open school

Latest News