vigilance raid siege around gst additional commissioner vk virdis house in jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर शहर से सुबह से एक बड़ी खबर सामने आ रही है / विजीलैंस ब्यूरो पंजाब की टीम ने जीएसटी एडिशनल कमिश्नर वीके विरदी के गोविंद नगर स्थित आवास पर छापा मारा है / भ्रष्टाचार के दोषी जीएसटी कमिश्नर बीके विर्दी जो इस समय फरार है / इसी के चलते जालंधर में स्थित उनके आवास पर विजिलेंस की टीम द्वारा छापेमारी की जा रही है / टीम ने कोठी को चारों तरफ से घेरा हुआ है / खबर ये भी है कि वीके विरदी घर के अंदर हैं /
.
.
जीएसटी एडिशनल कमिश्नर वीके विरदी के खिलाफ पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के मामले दर्ज किए गए हैं / पिछले काफी समय से विरदी फरार बताए जा रहे थे / लेकिन विजीलैंस की टीम को खबर मिली है कि वीके विरदी जालंधर स्थित अपने घर में हैं /
.
.
विजीलैंस के डी.एस.पी. दलबीर सिंह का कहना है कि विर्दी की गिरफ्तारी के लिए यह रेड की गई है, लेकिन उनके परिजन सहयोग नहीं कर रहे हैं / बताया जा रहा है कि विजीलैंस ब्यूरो की टीम जब वीके विरदी के घर छापेमारी के लिए पहुंची तो उनके पिता के साथ बहस भी हुई /
.
.
बता दें कि विर्दी समेत अन्य उच्च अधिकारियों के खिलाफ मोहाली में केस दर्ज किया गया था जिसके बाद से मोहाली समेत जालंधर की विजीलैंस टीम और लोकल पुलिस ने विर्दी के घर आज रेड की है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
vigilance raid siege around gst additional commissioner vk virdis house in jalandhar































