PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

देश के इस बड़े अस्पताल में ऑक्‍सीजन की कमी से 24 घंटे में हुई 25 मरीजों की मौत, 60 के करीब लोगों की जान खतरे में,

lack of oxygen at gangaram hospital in delhi 25 patients died in 24 hours 60 lives in danger New Delhi

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ नई दिल्‍ली : देश में कोरोना वायरस का बढ़ता संक्रमण जिंदगियों पर कहर बनकर टूट रहा है / संक्रमण की गति में लगातार हो रहे विस्‍तार के साथ मौत के आंकड़ों का ग्राफ भी तेजी के साथ बढ़ रहा है। इसी क्रम में दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल ने बताया है कि पिछले 24 घंटे में 25 मरीजों की मौत हो गई

.
.

गंगाराम अस्पताल की ओर से शुक्रवार की सुबह जारी किए गए एक बयान में बताया गया है कि अस्पताल में पिछले 24 घंटों में 25 सबसे बीमार मरीजों की मौत हो चुकी है / अस्पताल में ऑक्सीजन का स्टॉक और दो घंटे का ही है / अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर ने कहा, “वेंटिलेटर और बाइपैप सही तरीके से काम नहीं कर रहे हैं / तत्काल रूप से अस्पताल को ऑक्सीजन की जरूरत है / 60 और मरीजों की जान खतरे में है /

.
.

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही गंगाराम अस्पताल में 37 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिनमें से पांच अस्पताल में ही भर्ती थे / अन्य डॉक्टरों को होम आइसोलेशन में रखा गया था / जानकारी के अनुसार, इनमें से ज्यादातर डॉक्टर वे हैं जो कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे थे / अस्पताल प्रशासन के अनुसार सभी डॉक्टरों में माइल्ड सिम्टम्स थे और कोई भी गंभीर हालत में नहीं थे /

.

दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की तादाद हर दिन हजारों की संख्‍या में सामने आ रहे हैं / ऐसे में कई अस्‍पतालों में मरीजों की संख्‍या भी काफी बढ़ गई है / साथ ही गंभीर मरीजों की तादाद को देखते हुए ऑक्‍सजीन की मांग भी बढ़ी है / कई अस्‍पताल इसको लेकर लगातार बयान जारी कर रहे हैं /

.

बता दें कि बृहस्पतिवार को भी कोरोना वायरस संक्रमण के 26,169 नए मामले सामने आए थे / इसके अलावा 306 संक्रमित मरीजों की मौत भी हो गई / दिल्ली में संक्रमण की दर 36.24 फीसदी रही, जो पिछले साल महामारी की शुरुआत के बाद से सर्वाधिक है /

.

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है / दिल्ली में पिछले 10 दिनों में इस घातक कोरोना वायरस के चलते 1,750 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है / शहर में बुधवार को 24,638, मंगलवार को 28,395 जबकि सोमवार को 23,686 नए मामले सामने आए थे /

lack of oxygen at gangaram hospital in delhi 25 patients died in 24 hours 60 lives in danger New Delhi