PTB Big News canada bans passenger flights from india and pakistan ban will remain for 30 days
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ टोरंटो : भारत में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते केसों के चलते अब कनाडा ने भी भारतीयों की एंट्री पर रोक लगा दी है / कनाडा ने गुरुवार रात से भारत से आने वाली सभी कॉमर्शियल और प्राइवेट पैसेंजर फ्लाइट्स पर 30 दिनों का बैन लगाने का ऐलान किया है /
.
.
भारत में पाए जा रहे कोरोना के डबल म्युटेंट वायरस के कई मामले कनाडा में मिलने के बाद जस्टिन ट्रूडो सरकार पर इस संबंध में कोई फैसला लेने का दबाव था / कनाडा के कई राज्यों की सरकारों की ओर से भी इस तरह के बैन की मांग की गई थी / भारत के साथ ही कनाडा ने पाकिस्तान से आने वाली उड़ानों पर भी रोक लगाने का फैसला लिया है /
.
इस संबंध में फैसला लेने से पहले कनाडा सरकार की ओर से भारत को जानकारी दी गई थी / कनाडा के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की ओर से जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि गुरुवार रात को 11:30 बजे से यह बैन लागू होगा / इसके अलावा भारत से अलग किसी अन्य देश से कनाडा पहुंचने वाले भारतीयों की एंट्री पर भी एक शर्त लगाई गई है /
.
.
इन लोगों को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी, तभी कनाडा में एंट्री मिल पाएगी / ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘इन कदमों के जरिए कोरोना के नए वैरिएंट्स के कनाडा पहुंचने पर रोक लगेगी / खासतौर पर ऐसे वक्त में जब हमारे हेल्थ सिस्टम पर लगातार दबाव बढ़ रहा है /
.
कनाडा की हेल्थ मिनिस्टर पैटी हादजू ने कहा कि महामारी के इस पूरे दौर में हमने इस बात को ध्यान में रखते हुए ही हर कदम उठाया है कि कनाडा के लोगों की रक्षा होनी चाहिए / एक बार फिर से हम वैसे ही प्रयास कर रहे हैं / हमने सीमा पर दुनिया के सबसे कड़े नियमों को लागू किया है /
टेस्ट, स्क्रीन और क्वारेंटाइन जैसे नियमों से हमने कोरोना से निपटने में बढ़त हासिल की है / उन्होंने कहा कि दूसरे देशों से कनाडा आने वाले लोगों में भारतीयों की 20 फीसदी हिस्सेदारी है और इनमें से कनाडा आने वाले 50 फीसदी लोग संक्रमित मिल रहे हैं /
.
कनाडा से पहले ब्रिटेन, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान जैसे देश भी भारतीयों की एंट्री पर रोक लगा चुके हैं / इसके अलावा अमेरिका ने भी अपने नागरिकों को भारत की यात्रा न करने की सलाह दी है / अमेरिका ने अपने नागरिकों से कहा है कि भारत में इन दिनों कोरोना के केसों में तेजी देखने को मिल रही है और फिलहाल वहां न जाने पर विचार करना चाहिए /
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
PTB Big News canada bans passenger flights from india and pakistan ban will remain for 30 days


































