PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

कोरोना वायरस के निदान व रोकथाम संबंधी वेबिनार आयोजित,

PTB News DAV University organized a webinar on Molecular Basis for Covid19 Diagnosis & Prophylaxis

PTB News DAV University organized a webinar on Molecular Basis for Covid19 Diagnosis & Prophylaxis

डॉ. रचना होरा ने वायरस के निदान व रोकथाम विषय पर दी महत्वपूर्ण जानकारी,

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : डीएवी यूनिवर्सिटी के बायो-केमस्ट्री विभाग द्वारा आज कोविड 19 कोरोना वायरस के निदान, रोकथाम व उपचार विषय पर एक वेबिनार करवाया गया जिसमें कोरोना वायरस संबंधी निदान और प्रोफिलैक्सिस के लिए आणविक आधार मुख्य विषय रहा /

.
.

इस वेबिनार में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट आफ मोलेकूलर बायोलाजी व बायो-केमिस्टी की डॉ. रचना होरा ने मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होकर वायरस के निदान व रोकथाम विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी / वेबिनार में 250 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया /

.

वेबिनार की शुरूआत यूनिवर्सिटी के डीन एकेडमिक डॉ. राज कुमार सेठ के परिचयात्मक नोट के साथ हुआ / उपरांत बायो-केमस्ट्री विभाग मुखी डॉ. करन पॉल ने वेबिनार के विषय संबंधी जानकारी दी / वेबिनार के दौरान कोरोनो वायरस की आणविक विशेषताओं और उसके संक्रमण संबंधी बातचीत की गई /

.

.

डॉ. रचना होरा ने कोविड -19 संक्रमण के खिलाफ उपलब्ध विभिन्न रणनीतियों के बारे में भी जानकारी दी / उन्होंने छात्रों को विश्व स्तर पर उपलब्ध कोविड 19 के खिलाफ विभिन्न प्रकार के टीकों और उनके तंत्र के बारे में बताया गया /

.

इसके अलावा कोविड के जांच व इलाज के दौरान प्रयोग की जानी वाली विभिन्न विधियों जैसे आरटी-पीसीआर, रैपिड एंटीजन किट, जैव रासायनिक और प्रतिरक्षाविज्ञानी विधियों पर भी चर्चा की गई / उन्होंने कोविड 19 के निदान में आणविक नैदानिक तकनीकों के महत्व और अनुप्रयोगों पर जोर दिया /

.

डॉ. जसबीऱ ऋषि, यूनिवर्सिटी वाइस चांसलर आफिसिएटिंग व डॉ. के.एन. कौल रजिस्टरार आफिसिएटिंग ने विभाग के इस कार्य की प्रशंसा करते कहा कि ऐेसे वेबिनार छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाते हैं, इस लिए ऐसे वेबिनार का आयेाजन समय समय पर होते रहना चाहिए /

डॉ. रचना होरा ने मुख्य रूप से सभी को मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया / उपरांत डॉ. करण पॉल द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ वेबिनार का समापन किया /

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

 

PTB News DAV University organized a webinar on Molecular Basis for Covid19 Diagnosis & Prophylaxis