fire broke out in four room house after lpg cylinder burst owner burnt to death Himachal pardesh District Mandi
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ हिमाचल प्रदेश / मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के अधीन पड़ते करसोग की पंचायत थाच थर्मी के कमांद गांव में सिलिंडर फटने से चार कमरों का मकान जलकर राख हो गया / एक दर्दनाक हादसे में 52 वर्षीय मकान मालिक की भी जिंदा जलकर मौत हो गई / सूचना मिलते ही तहसीलदार करसोग घटनास्थल पहुंचे और पीड़ित परिवार को फौरी तौर पर 15 हजार की राशि जारी की गई /
. .जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे मकान में आग लग गई ग्रामीणों ने जैसे ही मकान की छत से धुआं निकलते देखा तो वह घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी भयंकर थीं कि काबू नहीं पाया जा सका / देखते ही देखते चार कमरों का मकान जलकर राख हो गया /
..
अग्निकांड में मकान मालिक झांसीलाल की जलकर मौत हो गई, हालांकि ग्रामीणों ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी / इसके बाद अग्निशमन वाहन भी घटनास्थल पर पहुंच गया और तुरंत आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिए, लेकिन तब तक पूरा मकान जलकर राख हो चुका था /
. .इस मकान में झांसी लाल अकेला ही रहता था, जबकि उसका परिवार दूसरी जगह मकान में रहता था / तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है / उन्होंने कहा कि प्रारंभिक सूचना है कि सिलिंडर फटने से आग लगी है / नुकसान का आकलन किया जा रहा है / झांसीलाल खेतीबाड़ी करता था /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
fire broke out in four room house after lpg cylinder burst owner burnt to death Himachal pardesh District Mandi


































